थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। पड़ोसी युवक ने साले के साथ मिलकर महिला पर बांका से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ की उंगलियां कट गईं तथा वह गंभीर घायल हो गई। पीड़िता के पति ने दो लोगों के विरुद्ध एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव रुधऊ मुस्तकिल निवासी शीतला प्रसाद की पत्नी बैजंती देवी चार अक्तूबर शाम करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर के बाहर बैठी थी। आरोप है कि गांव का पप्पू व उसका साला चीकू निवासी नगला बलिया, थाना नगला सिंघी गाली-गलौज कर रहे थे। महिला के विरोध करने पर आरोपी पप्पू ने बांका से प्रहार कर दिया था। बचाव में उसके हाथों की उंगलियां कट गई थी। झगड़ा होते देख पुत्रवधू जुगली व नूतन और अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। महिला ने आरोपियों की थाने में तहरीर दी, किंतु पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर महिला के पति ने एसएसपी से शिकायत कर उक्त आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।