टूंडला स्टेशन के पास रेलवे कोठी प्रांगण में लगी आगसंवाद
- फोटो : टूंडला स्टेशन के पास रेलवे कोठी प्रांगण में लगी आग संवाद
टूंडला। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित कोठी संख्या 39-डी में शुक्रवार शाम कूड़े की आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कोठी में मौजूद रेलकर्मी का परिवार बाल-बाल बचा। एसएंडटी विभाग में तैनात श्वेता प्रिया अपने दो बच्चों के साथ घर में थीं, तभी सफाईकर्मी द्वारा कूड़े में लगाई गई आग पास में रखे पीवीसी पाइपों के ढेर तक पहुंच गई।
सूचना मिलते ही आरपीएफ कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी, जीआरपी और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जवानों और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। कंपनी कमांडर ने बताया कि स्टेशन पुनर्विकास (गतिशक्ति मिशन) के लिए वहां पीवीसी पाइप रखे गए थे, जिनमें सफाईकर्मी की लापरवाही से आग लगी। जवानों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।