फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।
रैपुरा रोड ठारपूठा निवासी शालू (20) ने घरेलू कलह के चलते घर के कमरे में फंदा से लटककर जान दे दी। परिजन ने उसे कमरे में लटका देखा तो उतारकर सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। पति विकास ने बताया कि शालू की बड़ी बहन की शादी उसके बड़े भाई से हुई है। उसका एक डेढ़ साल का पुत्र भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घरेलू कलह में महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।