फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खुद को सचिवालय में अधिकारी और पत्नी को आईएएस बताकर बेरोजगार से 20 लाख रुपये ठगे

Fri, 06 Feb 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगने वाले एक गिरोह ने थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। सचिवालय में अधिकारी और पत्नी को आईएएस बताकर जालसाजों ने पीड़ित से 20 लाख 44 हजार 318 रुपये की ठगी कर ली। इसमें से 15 लाख नकद और 5.44 लाख ऑनलाइन लिए गए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के सैलई निवासी महेश चंद्र ने बताया कि 15 जनवरी 2023 को उनकी मुलाकात कोटला रोड निवासी मुकुल वर्मा से हुई। मुकुल ने विश्वास में लिया कि उसका भाई सुनेन वर्मा निवासी भीम नगर, लखनऊ सचिवालय में बड़ा अधिकारी है और वह बेरोजगारों की नौकरी लगवाता है। पीड़िता का आरोप है कि मुकुल की बातों में आकर उसने पहले 15 लाख रुपये नकद मुकुल के माध्यम से सुनेन वर्मा को दिलवाए। इसके बाद जालसाजी का सिलसिला ऑनलाइन ट्रांजेक्शन तक पहुंच गया। सुनेन वर्मा ने अपनी पत्नी मीनाक्षी वर्मा को आईएएस अधिकारी बताया और उनके मोबाइल नंबर पर जनवरी 2023 से जुलाई 2024 के बीच हजारों रुपये ट्रांसफर करवाए।

खुद को अधिकारी बताने वाले सुनेन वर्मा ने अलग-अलग तिथियों में (जनवरी 2025 तक) जनसेवा केंद्र के माध्यम से कुल 5,44,318 रुपये अपने खाते में मंगवाए। लंबे समय तक न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। आरोपियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने और दबाव बनाने पर उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी। पीड़ित महेश चन्द्र ने ट्रांजेक्शन की छायाप्रति और कॉल डिटेल के साथ साइबर सेल और थाना रामगढ़ में न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बतयाा कि थाना रामगढ़ में तहरीर के आधार पर मुकुल वर्मा, सुनेन वर्मा और मीनाक्षी वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें