फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुकान में बड़ी संख्या में मिले डुप्लीकेट इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

Wed, 06 Aug 2025 06:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
दुकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। मैनपुरी चौराहा के पास एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में विभिन्न कंपनियों के डुप्लीकेट इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलने पर फील्ड ऑफीसर ने दुकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फील्ड ऑफीसर ने डुप्लीकेट माल को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


दीप सिंह निवासी बजराहापुरवा थाना चौबेपुर जिला कानपुर नगर स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्रा. लि. चंडीगढ़ में फील्ड ऑफीसर के पद पर कार्यरत हैं। फील्ड ऑफीसर को कंपनी आईफमा का डुप्लीकेट माल बेचने पर कार्रवाई का अधिकार भी है। फील्ड ऑफीसर को शिकायत मिली थी कि मैनपुरी चौराहा के पास एक दुकान में ऊषा, क्रोमोटोन, प्रेस्टीज का नकली सामान बेचा जा रहा है। सूचना मिलने पर फील्ड ऑफीसर ने मामले की पुष्टि की। उसके बाद मंगलवार को पुलिस बल के साथ दुकान पर छापा मारा। इस दौरान अमन इलेक्ट्रॉनिक मैनपुरी चौराहा पर दुकानदार के गोदाम पर चेकिंग की। चेकिंग में गोदाम के अंदर ऊषा कंपनी के 21 नकली मिक्सर ग्राइंडर, 20 नकली प्रेस्टीज के मिक्सर ग्राइंडर, क्रोमटोन कंपनी के 24 नकली पंखे रखे हुए मिले। फील्ड ऑफीसर ने सभी नकली सामान को बरामद कर जब्त कर लिया। जिसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने फील्ड ऑफीसर की तहरीर पर दुकान स्वामी अमन कुमार निवासी सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के सामने मैनपुरी चौराहे के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें