फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक युवती दवा लेने के लिए आई थी। तभी वहां मौजूद एक युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। काफी देर तक युवती का पीछ़ा करता रहा। वहां मौजूद भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों के पहुंचने से पहले ही युवक छूटकर भाग गया। मेडिकल कॉलेज में एक युवती बुधवार सुबह दवा लेने आई थी। वह चिकित्सक को दिखाने के लिए पर्चा बनवा रही थी। उसी दौरान एक युवक उसके पीछे पड़ गया। युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती चिकित्सक को दिखाने कमरा नंबर 35 की तरफ जा रही थी तभी युवक ने उसके साथ अश्लील फब्तियां कस दीं। युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। कुछ लोगों ने उसे चप्पलों से पीट दिया। छेड़छाड़ का पता चलते ही अस्पताल में तैनात गार्ड वहां पहुंचे। तब तक युवक भाग गया। युवक समुदाय विशेष का बताया है।