फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चंबल घाट पर पर लगा रहा कांवड़ियों का मेला

विज्ञापन
चंबल घाट पर उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, जगह जगह भण्डारे हुए आयोजन
विज्ञापन
पिनाहट। सावन के दूसरे सोमवार को पिनाहट के चंबल घाट और प्राचीन महेवा शिव मंदिर पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंसुखपुरा स्थित महेवा शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

वहीं, चंबल घाट पर कांवड़ियों को मोटरबोट के जरिये सुरक्षा के साथ नदी पार कराया गया। महिलाओं और युवतियों ने भी कांवड़ यात्रा में उत्साह से भाग लिया। समाजसेवियों ने कस्बे के बाजार में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया। थाना पुलिस ने कांवड़ियों के लिए थाना परिसर में ठहरने, भोजन और पानी की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें