टॅंडला स्टेशन पर तेजस राजधानी से बीमार बच्ची को उतारकर उपचार के लिए ले जाते परिजने व आरपीफा सं
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान अचानक पांच वर्षीय एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजन की सूचना पर टूंडला में नॉन स्टॉप ट्रेन को रोका गया। रेलवे चिकित्सकों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल भेजा गया।
असम के बदरपुर निवासी हाफिजुद्दीन, उनकी पत्नी नदीना बेगम व पांच वर्षीय बेटी आसिया के साथ तेजस राजधानी एक्सप्रेस से आनंद विहार दिल्ली जा रहे थे। वे ट्रेन के कोच संख्या बी-1 में सवार थे। सुपरफास्ट यह ट्रेन इटावा जंक्शन से निकली तभी अचानक उनकी बेटी आसिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई तथा वह बेहोश हो गई। बच्ची की तबीयत बिगड़ते ही उनकी पत्नी नदीना बेगम ने ट्रेन में चल रहे टीटीई सुमन को जानकारी दी। टीटीई ने कंट्रोल टूंडला को अवगत कराया।
सुबह करीब आठ बजे नाॅन स्टाॅप ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार पर रोका गया। टूंडला में ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह व रेलवे चिकित्सक रोहित चक कोच में पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के उपरांत बच्ची की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। बीच यह ट्रेन पांच मिनट टूंडला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। आरपीएफ कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि बालिका को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।