गांव रसूलाबाद में आग बुझाते ग्रामीण।
गांव रसूलाबाद में शनिवार को हाईटेंशन का तार टूटने से गेहूं की फसल में आग लग गई। मौके पर मौजूद लाइनमैन ने बिजली काट दी तथा ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी से आग पर काबू पाया।
थाना नगलासिंघी के गांव रसूलाबाद में हाईटेंशन का तार टूट गया। इससे निकली चिंगारी से गांव के विनोद कुमार के गेहूं के खेत में आग लग गयी। इस दौरान वहां मौजूद लाइनमैन राजन सिंह ने तुरंत लाइन को काट दिया। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी फेंकते हुए आग पर काबू पाया। इस बीच करीब एक क्यारी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।ग्रामीणों ने बताया कि घटना तब हुई जब काम करने के बाद लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर से कटी लाइन को जोड़ा। उन्होंने फसल मुआवजे की मांग की है।
बिजली की चिंगारी से नौ बीघा फसल जलकर राख
जसराना। तहसील क्षेत्र के गांव नगला मदार एवं बहलोलपुर के बीच बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण शनिवार दोपहर खेतों में आग लग लग गई। आग लगने से गेहूं की नौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी देरी से पहुंची पुलिस एवं दमकलकर्मियों की ग्रामीणों से झड़प हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि सूचना देने के बाद दो घंटे देरी से दमकल की गाड़ी आई है। हालांकि तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
थाना एका क्षेत्र के गांव नगला मदार एवं बहलोलपुर के बीच सिकंदरपुर के किसानों के खेत हैं। खेतों में लोग काम कर रहे थे कि तभी दिन में अचानक खेतों के ऊपर से होकर गुजरे तारों से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी के कारण नीचे खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटों को देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगाें में हड़कंप मच गया। खेत मालिकों को सूचना देकर ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इधर, आग की सूचना ग्रामीणों ने थाना एका के साथ दमकल को दी। सूचना के के दो घंटे देरी से पहुंची दमकल को देख लोगों में आक्रोश फैल गया। आग बुझने के बाद पहुंची पुलिस एवं दमकलकर्मियों को ग्रामीणों ने खरी खोटी सुना दी। आग के कारण सुखवीर सिंह पुत्र फौजदार सिंह की दो बीघा, श्याम सिंह पुत्र जनक सिंह की चार बीघा, दाऊदयाल पुत्र सियाराम की दो बीघा और उदयवीर सिंह पुत्र फौजदार सिंह की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई।