पचोखरा। थाना रजावली क्षेत्र के नगला बीच गांव में गैस सिलिंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। रसोई का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
थाना रजावली क्षेत्र के नगला बीच निवासी सत्य प्रकाश टूंडला स्थित गैस एजेंसी से बुकिंग कराकर अपने घर नया सिलिंडर लेकर आए थे। घर पर सिलिंडर लगाते समय उसमें से गैस रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर निकाल दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे रसोई में रखा राशन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गैस एजेंसी की लापरवाही के कारण उन्हें लीक सिलिंडर दिया गया, जिससे यह हादसा हुआ। संवाद