अटल पार्क के समर्सिबल पैनल में लगी आग। वीडियो ग्रैब
- फोटो : अटल पार्क के समर्सिबल पैनल में लगी आग। वीडियो ग्रैब
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल अटल पार्क परिसर स्थित स्टोर रूम में शनिवार को अचानक आग लग गई। अटल पार्क के स्टोर रूम में लगे सबमर्सिबल पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। पैनल से उठी चिंगारियों ने तुरंत आग पकड़ ली। स्टोर रूम से धुआं निकलता देख वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर तैनात कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए। बिना समय गंवाए कर्मचारियों ने आग बुझाने के संसाधनों का उपयोग करते हुए मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे लपटें स्टोर रूम में रखे अन्य कीमती सामान या पार्क के बाकी हिस्सों तक नहीं फैल सकीं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।