टूंडला के गांव ठार टेकचंद में लगी आग बुझाते ग्रामीण संवाद
- फोटो : टूंडला के गांव ठार टेकचंद में लगी आग बुझाते ग्रामीण संवाद
टूंडला। गांव ठार टेकचंद्र निवासी जगन्नाथ प्रसाद दोपहर के समय अपने खेत पर काम कर रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे झोपड़ी के बाहर मौजूद थे।
तभी करीब साढे़ तीन बजे करीब अचानक झोपड़ी के भीतर से आग की लपटें उठने लगीं। लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पास ही स्थित निजी सबमर्सिबल चलाकर पानी से आग बुझाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ी के भीतर रखा सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। पीड़ित जगन्नाथ ने बताया कि आग में पांच कुंतल गेहूं, दो कुंतल बाजरा, चारपाई, कपड़े और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह जल गया है। पीड़ित किसान ने तहसील प्रशासन से मौके का मुआयना कर उचित आर्थिक मुआवजे की मांग की है। संवाद