नारखी। थाना क्षेत्र में दौलतपुर गांव के पास शनिवार को एक वृद्ध की नाले में गिरकर डूबने के कारण मौत हो गई। वृद्धा अपनी बेटी की ससुराल गए थे। परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नारखी थाना अध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि 60 वर्षीय रामसिंह उर्फ पप्पू निवासी टापा पैंठ, उत्तर थाना की बेटी की ससुराल दौलतपुर गांव में है। वह शुक्रवार शाम को बेटी के यहां आए थे। शनिवार सुबह किसी प्रकार नाले में गिर गए और अचेत हो गए। नाले में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। गांव वालों की निगाह पड़ी तो शव को नाले से निकाला गया। पुलिस मौके पर पहुंची। मगर, मृतक के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने लिखित में लेने के बाद उनको शव सौंप दिया।