फिरोजाबाद। कांच एवं चूड़ी उद्योग के लिए विश्वविख्यात फिरोजाबाद अब नए और आधुनिक उद्योगों का केंद्र बनने जा रहा है। जिला प्रशासन और उद्योग विभाग के प्रयासों से जिले में रेलवे पार्ट्स, विद्युत उपकरण और सौर ऊर्जा चालित ट्रांसफाॅर्मर निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतरने को तैयार हैं। इसके लिए आगरा की महिला उद्यमी अनुप्रिया मित्तल ने यूपीडा आस्थान नसीरपुर में लगभग 9.97 एकड़ भूमि का औद्योगिक भूखंड आवंटित कराया है।
उद्योग उपायुक्त संध्या यादव ने बताया कि यूपीडा नसीरपुर में स्थापित होने वाली मैसर्स केएस इंजीनियरिंग इकाई में उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग कार्य होंगे। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्प्रिंग, हैवी फैब्रिकेशन, रेलवे पार्ट्स, बिजली के छोटे-बड़े उपकरण, विद्युत चालित ट्रांसफार्मर एवं एनर्जी प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाएगा।