फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नशे में युवक ने गत्ते के गोदाम में लगाई आग,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sun, 23 Nov 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
टूंडला। गोदाम में रखे खाली फलों के गत्तों व बोरियों में एक शराबी युवक ने जलती बीड़ी पीकर फेंक दी। सुलगती बीड़ी से गत्तों में आग लग गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। साथ ही नशे में धुत युवक को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजा का ताल निवासी इस्लाम का चौकी राजा का ताल अंतर्गत अलीनगर कैंजरा में फलों का गोदाम है। शनिवार देररात्रि गोदाम पर एक शराबी युवक पहुंच गया तथा पुलिस के मुताबिक उसने बीड़ी पीकर खाली गत्तों में फेंक दी। सुलगती बीड़ी से गोदाम में आग लग गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। इसके साथ ही नशे में धुत्त युवक को पुलिस ने वहां से हटाते हुए पूछताछ करने का प्रयास किया, किंतु वह नशे में चूर होने पर अपना नाम पता भी नहीं बता सका। ऐसे में पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि एक शराबी युवक ने बीड़ी पीकर गोदाम में फेंकने से आग लग गई। गोदाम में रखे खाली गत्ते वारदाना जल गए हैं। शराबी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें