फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कुएं में गिरा गोवंश मरा, गोरक्षा दल ने किया हंगामा

Tue, 15 Jul 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कुआं में गिरे गोवंश की फोटो। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निगम के सामने स्थित फिरोजशाह के मकबरा पर बने कुआं में सोमवार को एक गाय व गोवंश गिर गए। कुआं में गिरने के कारण गाय की मौत हो गई।जबकि गोवंश को घायल अवस्था में उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर काफी देर हंगामा किया।
विज्ञापन

मामला सोमवार की शाम का है। निगम के सामने स्थित फिरोजशाह के मकबरा परिसर स्थित खुले कुआं में दो गोवंश अचानक गिर पड़े। कुआं में गोवंश गिरने की सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से गोवंश को बाहर निकाला गया। इस दौरान गाय की मौत हो गई। जबकि गोवंश घायल हो गया। सूचना मिलने पर गौरक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मृत गाय को जेसीबी के पंजा में ले जाने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। कुआं में गोवंश गिरने व हंगामा की सूचना के बाद सहायक नगर आयुक्त राम नयन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मृत गाय का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करने एवं घायल गोवंश का उपचार सुनिश्चित कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं गोरक्षा दल के प्रशांत माहेश्वरी के अनुसार मृत गाय को निगम कर्मी जेसीबी में रख ले जा रहे थे। जिसका विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें