फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शराब के नशे में ठेकाकर्मी ने सरकारी आवास का ताला तोड़ा

Mon, 18 Aug 2025 07:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधक के आवास पर गालियां देने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। संयुक्त चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग कर्मी ने शराब पीकर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। साथ ही अस्पताल प्रबंधक के आवास का जबरन ताला तोड़ दिया। ताला तोड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधक के कमरे में घुसकर कमरे को अव्यवस्थित कर दिया। पीड़ित अस्पताल प्रबंधक ने घटना की शिकायत डीएम, सीएमओ, सीएमएस समेत थाना पुलिस से की है।

स्टेशन रोड स्थित संयुक्त चिकित्सालय में एक आउटसोर्सिंग कर्मी है। अस्पताल प्रबंधक डॉ. शाने आलम का आरोप है कि ठेकाकर्मी ने शराब के नशे में जबरन उनके सरकारी आवास के बाहर 8 अगस्त को जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए अस्पताल प्रबंधक के सरकारी आवास का ताला तोड़ दिया। कमरे में अस्पताल के रिकॉर्ड एवं अपना लैपटॉप आदि रखे थे। इससे भी जब कर्मचारी का मन नहीं भरा, तो उसने अस्पताल के कर्मचारी रविन्द्र कुमार द्विवेदी के आवास के बाहर आकर भी गाली-गलौज की। कर्मचारी की इन हरकतों को रेहान हुसैन, स्वपलिन तिवारी एवं प्रमोद कुमार ने भी देखा है। इस घटना की शिकायत पीड़ित अस्पताल प्रबंधक ने डीएम, सीएमओ, सीएमएस समेत थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








ठेकाकर्मी अखिलेश कुमार ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत हमने डीएम फिरोजाबाद समेत पुलिस एवं आउटसोर्सिंग कंपनी से भी की है। वहीं आरोपी को मैंने नोटिस भी जारी किया है।



डॉ. आरसी केशव, सीएमएस, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें