फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चटनी गिराकर ध्यान भटकाया, बैनामा कराने आई महिला का रुपयों से भरा बैग ले भागा टप्पेबाज

Sat, 15 Nov 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। तहसील परिसर में शुक्रवार को बैनामा कराने आई एक महिला का रुपयों से भरा बैग एक टप्पेबाज लेकर फरार हो गया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया, उसने पहले महिला का ध्यान समोसे की चटनी गिराकर भटकाया, उसके बाद बैग लेकर भाग गया।
विज्ञापन


नगला पान सहाय निवासी रूबी देवी अपने पति बनी सिंह के साथ प्लॉट के बैनामा के सिलसिले में तहसील आई थीं। वह अधिवक्ता महेश उपाध्याय के बस्ते पर बैठी थीं। रूबी देवी के बैग में प्लॉट के भुगतान के लिए रखे ढाई लाख रुपये थे।

महिला ने पुलिस को बताया कि तभी एक युवक उनके पास आया और जानबूझकर उनके बगल में समोसे की चटनी गिरा दी। जैसे ही रूबी देवी का ध्यान चटनी की ओर गया, मौका देखकर युवक रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर तहसील में मौजूद लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि टप्पेबाज की पहचान के लिए तहसील परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें