थाना दक्षिण के गल्ला मंडी स्थित ट्रक से बछड़ा की मौत के बाद मौजूद लोग। वीडियो ग्रैव
- फोटो : थाना दक्षिण के गल्ला मंडी स्थित ट्रक से बछड़ा की मौत के बाद मौजूद लोग। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास रविवार सुबह ट्रक ने गाय के बछड़े को कुचल दिया। वह मौके पर ही मर गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और करीब आधे घंटे तक जाम लगाए रखा।
रविवार सुबह गल्ला मंडी में चालक ट्रक लेकर पहुंचा। जिसमें एक व्यापारी का माल लदा हुआ था। इस दौरान एक गाय का बच्चा (बछड़ा) ट्रक की चपेट में आकर मर गया। जानकारी होते ही हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अभिषेक राठौर अपनी टीम के साथ पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नो एंट्री में ट्रक के आने पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता सड़क पर धरना देकर पर बैठ गए। उन्होंने हंगामा एवं नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान आधे घंटे तक जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अभिषेक राठौर ने बताया कि थाना दक्षिण में तहरीर दी है। इस दौरान उपेंद्र बंसल, प्रशांत गौड़, ऋषभ गुप्ता, अमित गुप्ता, गोपाल पंडित, पंकज कुमार मौजूद रहे। संवाद