फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शहर की सूरत बदलने को 90 करोड़ का बजट मंजूर, 308 विकास कार्यों का रास्ता साफ

Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाली, सड़क और जलभराव की समस्याओं से मिलेगी मुक्ति, 5 हरित मार्ग बनेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर के विकास वंचित क्षेत्रों और नई आबादी में बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम प्रशासन ने शहर के चहुंमुखी विकास के लिए 90 करोड़ रुपये की लागत वाले 308 निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भारी भरकम बजट से शहर की सड़कों, नालियों और आंतरिक मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा।
मेयर कामिनी राठौर ने बताया कि इस कार्ययोजना में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत शहर की पांच मुख्य सड़कों को हरित मार्ग के रूप में विकसित करना भी शामिल है। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर के प्रदूषण स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर निगम ने उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है जहां लंबे समय से नाली और सड़क निर्माण का कार्य अधूरा था। पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के तहत इन विकास कार्यों को धरातल पर लाने की तैयारी है। इससे जलभराव और टूटी सड़कों की शिकायतों की सूची छोटी होगी।
विज्ञापन


महापौर और नगर आयुक्त के निर्देशन में 90 करोड़ की लागत से 308 कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य शहर के हर हिस्से में सड़क और नाली निर्माण कर जनता को बेहतर सुविधाएं देना है।
- प्रेमपाल सिंह, सहायक अभियंता (निर्माण), नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें