फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कबूतर पकड़ते समय छत से गिरकर बालक की मौत

Sat, 23 Aug 2025 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पड़ोसी द्वारा दी गई हत्या की सूचना पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में छत पर कबूतर पकड़ते समय गिरकर बालक की मौत हो गई। परिजन उसे जीवित होने की आस में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। इसी बीच पड़ोस के लोगाें ने बालक की हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

औरेया में बाबरपुर, अजीतमल निवासी अजय गुप्ता चूड़ी का काम करते हैं। वह पिछले काफी समय से लाइनपार के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राकेश शंखवार के मकान में पत्नी और चार बच्चों के साथ किराए पर रहते थे। वह कबूतर पालते हैं। कुछ दिन पहले कबूतरों को अपने घर औरैया छोड़ दिया था। शुक्रवार रात 10 बजे वह फिर से कबूतर लेकर घर पहुंचा। इस दौरान कबूतर पकड़ने के चक्कर में अजय का तीन वर्षीय बेटा तरुण छत से नीचे गिर गया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन और पिता भागकर नीचे पहुंचे। उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं किसी पड़ोसी ने पिता द्वारा बेटे की हत्या की सूचना दे दी गई। इस पर लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि बालक कबूतर पकड़ने के चक्कर में छत से गिर गया। इससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें