फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सेल्समैन का सिगरेट का थैला लेकर भाग निकला युवक

Sat, 23 Aug 2025 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव पिथनपुर निवासी करनपाल सिगरेट का सेल्समैन है। साइकिल की चेन ठीक करते समय एक युवक सिगरेट से भरा थैला लेकर भाग गया।
विज्ञापन

उसने बताया कि शुक्रवार को वह साइकिल पर सिगरेट का थैला लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। दोपहर तीन बजे करीब जब वह शिकोहाबाद स्टेशन रोड स्थित रामेश्वरम रिसॉर्ट के समीप पहुंचा। तभी अचानक उसका कोई कपड़ा साइकिल की चेन में अटक गया। जिससे वह गिर पड़ा। उसी दौरान एक युवक मदद करने के लिए आया। जब वह साइकिल की चेन सही कर रहा था। उसी दौरान युवक थैला लेकर वहां से निकल गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके थैले में लगभग 30 हजार रुपयों का सिगरेट का माल रखा हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। हम मामले की जांच करा रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें