फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम का घेराव

Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के गंदे तालाबों का चयन किए जाने के विरोध में हिंदू जागरण मंच एवं भाजपा के नेताओं ने नगर निगम का घेराव किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा, नारेबाजी की सूचना पर नगर उपायुक्त प्रमोद कुमार एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी पहुंचे। चयनित तालाबों के अलावा यमुना किनारे वन चेतना केंद्र के तालाब पर विसर्जन को सहमति बन सकी। हिंदूजागरण मंच के प्रदेश महामंत्री दुर्गेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में घेराव करने वालों में मंच के जिलाध्यक्ष अतुल यादव, कार्यवाह रमाकांत उपाध्याय, मीडिया प्रभारी मुन्नालाल निषाद, प्रमोद राजौरिया, अमर सिंह वर्मा, मनोज बोहरे, पिंकी चक, भाजपा प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा आदि शामिल थे। भाजपा प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा ने कहा कि वन चेतना केंद्र के समीप स्थित तालाब का पानी साफ सुथरा है इसके साथ ही नगर निगम प्रशासन की ओर से साफ सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


आज गणपति विसर्जन की रहेगी धूम
दस दिन तक चले गणेश महोत्सव के समापन के साथ ही गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन करने की तैयारी में पंडाल सजाने वाले जुट गए। गली मोहल्लों के साथ घरों में सजे गणपति बप्पा को विदाई देने सोमवार को टोलियों में लोग निकलेंगे। महिला पुरुष, युवक, युवितयों के साथ बच्चे भी गणेश भगवान की भक्ति में तल्लीन दिखाई देंगे। कोई ढोल नगाड़ों के साथ कोई बैंडबाजों के साथ गणपति को विदाई देगा। जिला प्रशासन को इस बार दोहरी मेहनत भी करनी पड़ रही है। गणेश प्रतिमाओं का सही ढंग से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विसर्जन हो तथा दूसरा यमुना नदी में कोई विसर्जन नहीं करने पाए इस आदेश का पालन करना। यमुना नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर फीरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद के साथ ही अन्य मार्गों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को चिह्नित तालाबों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने कहा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान व्यापक पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गणेश प्रतिमा विसर्जन के जुलूसों के साथ फोर्स रहेगा। एसएचओ, एसओ के साथ पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।


इन तालाबों में होगा प्रतिमा विसर्जन
फीरोजाबाद सदर तहसील: रसीदपुर कनैटा, थाना मटसेना के सामने, ढोलपुरा, टापाखुर्द, नैपई एवं नारखी ताल्लुका।
शिकोहाबाद तहसील: मोहम्मदपुुर, नगला झूम-झूम, सूरजपुर दुगमई, डाहिनी।
जसराना तहसील: जसराना देहात, मधीपुर, एका एवं जरौली
टूंडला तहसील: रुधऊ मुश्किल, पिपरौली, मोहम्मदाबाद।

रविवार को भी किया विसर्जन
अनंत चतुर्दशी को लेकर भ्रम की स्थिति रहने के कारण काफी संख्या में लोगों ने रविवार को भी गणपति बप्पा को विदाई दी। बोधाश्रम रोड पर गणेश टेंट हाउस पर सजे श्री गणेश जी महाराज का विसर्जन करने अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें