फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने दी प्रधानाचार्या को धमकी

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगर के एनसीआर इंटर कालेज के एक शिक्षक ने प्रधानाचार्या को जान से मारने और जबरन उठा ले जाने की धमकी दे डाली। शिक्षक की धमकी से परेशान प्रधानाचार्या ने उसके विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे के अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

रेलवे इंटर कालेज की प्रधानाचार्या संगीता यादव शनिवार दोपहर अपने कार्यालय में बैठीं हुई थीं। तभी विद्यालय में तैनात शिक्षक रामनरेश आ गए। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्हें जबरन उठा ले जाने को कहा। प्रधनाचार्या ने रेलवे के अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए थाना पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर शिक्षक रामनरेश का कहना है कि उन्होंने प्रधानाचार्या को कोई धमकी नहीं दी है, उनकी तरफ से ही गालीगलौज और जान से मारने की धमकी मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक व प्रधानाचार्या का पुराना मामला है। कई बार दोनों ओर से शिकायतें हुई हैं। शिक्षक से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें