फीरोजाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण इलाकों में घर-घर तक पहुंचाने वाली आशा कार्यकत्री अब आसानी से पहचानी जा सकेंगी। शासन स्तर से उनका ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को बजट भी मिल गया है।
स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी माने जाने वाली सामाजिक कार्यकत्री आशा क्रीम कलर व चॉक लेट बार्डर रंग की साड़ी में दिखेगी। विभाग की तरफ से प्रत्येक आशा को वर्ष में दो साड़ी देने के लिए पांच सौ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। वर्तमान में जिले में 1170 आशाएं कार्यरत हैं। इसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग को करीब 7.50 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ है।
शासन से आशाओं को ड्रेस वितरण के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। सीएचसी स्तर पर पैसा भेजा जा चुका है। जल्द ही आशाओं को ड्रेस वितरण करा दी जाएगी।
डा. एनएल यादव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी