फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

936 श्रमिकों को मिलेगा सोलर लाइट का तोहफा

Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सन्निर्माण कार्य से जुड़े सैकड़ों श्रमिकों जल्द ही मुफ्त सोलर लाइट का तोहफा मिलेगा, जिससे श्रमिक बिना बिजली के भी अपने घर रोशन कर सकेंगे। सोलर लाइटें उन्हीं श्रमिकों के यहां लगाई जाएंगी, जिन्होंने श्रम विभाग में एक वर्ष पूर्व रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा सन्निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रमिकों के लिए साइकिल सहायता के रूप में बढ़ाकर अभी हाल में तीन हजार रुपए किए गए हैं, वहीं रजिस्ट्रेशन कराने की समय सीमा घटाकर एक साल की की बजाय छह माह कर दी गई है। कार्य करने में अक्षम 60 साल से ऊपर के श्रमिकों को 500-500 रुपये पेंशन योजना शुरू की गई है। अब प्रदेश सरकार ने इन श्रमिकों के घर रोशन करने की पहल शुरू की। श्रम विभाग में पंजीकृत इन श्रमिकों को सरकार नि:शुल्क सोलर लाइट का तोहफा देगी। फिलहाल सौर ऊर्जा सहायता योजना के तहत कुल 966 श्रमिकों रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हालांकि योजना का लाभ एक साल पूर्व पंजीकरण कराने वाले 936 श्रमिकों को ही मिल पाएगा। इनका सत्यापन कर विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेज दी जल्द ही लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
एक सोलर लाइट की कीमत होगी 9600 रुपए
श्रमिकों को मुफ्त मिलने वाली एक सोलर लाइट की कीमत करीब 9600 रुपए होगी। यह लाइटें नेडा द्वारा लगवाई जाएंगी। नेडा द्वारा लाइटें लगवाने को बैंडर तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अफसर
श्रम विभाग में एक साल पूर्व पंजीकरण कराने वाले 936 श्रमिकों के यहां नि:शुल्क सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। एक परिवार को एक ही सोलर लाइट मिलेगी। जाएंगे।
राजेश मिश्रा
सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें