फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद पर कुएं में कूदा युवक

Wed, 30 Jul 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि कुंए में पानी नहीं था। जानकारी पर ग्रामीणों ने कुएं में कूदे युवक को निकालकर परिवारीजनों के हवाले कर दिया। घायल युवक को परिवारीजनों ने आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद कालोनी जॉनी (35) पुत्र देवजीत शराब पीने का आदी है। सुबह नौ बजे वह शराब पीने जा रहा था। पत्नी ने शराब पीने से रोका तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह मरने जाने की बात कहकर भागा। इस पर पत्नी और ग्रामीणों ने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी। दौड़ते हुए वह गांव के ही एक कुएं में कूद गया। कुएं में पानी नहीं होने के कारण जॉनी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर जॉनी को बाहर निकाला। घायल जॉनी को परिवारीजन टूंडला लेकर पहुंचे, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें