फीरोजाबाद। हाईवे जाम के दौरान आगजनी और पथराव के साथ वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया, तो पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हाईवे जाम से जहां आम आदमी को दिक्कत होती है, वहीं सरकारी संपत्ति के साथ जाम में फंसे वाहनों में किसी भी व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
एसपी अजय मोहन शर्मा का कहना है कि छोटी बड़ी समस्या को लेकर हाईवे जाम करना समस्या का समाधान नहीं होता। इससे जाम में फंसे उन लोगों को दिक्कत होती है जो किसी इमरजेंसी काम से जा रहे होते हैं साथ ही इससे अनावश्यक जाम लगता है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। जाम लगाने वालों के खिलाफ जो पुराने मामले लंबित हैं उन पर तेजी से कार्य कराते हुए आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। इसके साथ थानेदारों के साथ सीओ को भी निर्देश दिए अगर कोई समस्या हो तो पीड़ित खुद या किसी के साथ आकर मिल सकते हैं लेकिन हाईवे जाम करना सहन नहीं किया जाएगा।