फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रेन से कटी, दूसरी ने लगाई फांसी

Thu, 10 Jul 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान होने पर जान दी
विज्ञापन

टूंडला। कानपुर रेलखंड पर लतीफपुर गांव के निकट एक विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेजा है।
गांव खेड़ा निवासी दिनेशचंद्र यादव की पहली पत्नी की मौत के बाद करीब 20 वर्ष पूर्व उमादेवी से दूसरा विवाह कर लिया था। कुछ समय से उमा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। परिवारीजनों ने बताया उसे दिनेश की पहली पत्नी उमा सपने में दिखाई देती थी तभी से वो परेशान चल रही थी। उमा ने बुधवार सुबह सात बजे करीब लतीफपुर गांव के निकट ठीक उसी स्थान पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस स्थान पर उसके पति की पहली पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलने पर नगला सिंघी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेजा है। थानाध्यक्ष नगला सिंघी का कहना है कि उमा मानसिक रूप से परेशान थी। उसने पति की पहली पत्नी की तरह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते महिला फंदे पर लटकी
फीरोजाबाद। आर्थिक तंगी से परेशान गांव सांती निवासी सुमनदेवी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर दी। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी पर इलाका पुलिस के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव सांती निवासी पप्पू के बेरोजगार होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। इसको लेकर पप्पू की पत्नी सुमनदेवी (35) मानसिक रुप से परेशान रहने लगी थी। परिवार में आए दिन कलह भी होती थी। मंगलवार को पप्पू रोजनदारी पर गांव के ही एक व्यक्ति के पशुओं को चराने के लिए खेत पर गया था। घर पर उसकी पत्नी सुमनदेवी, तीन पुत्र और एक पुत्री रह गई थी। पुत्र- पुत्री घर के बाहर खेल रहे थे। आर्थिक तंगी से परेशान सुमनदेवी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पप्पू और उसके बच्चों के घर लौटने पर हो सकी।
विज्ञापन

पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख पति ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला के शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। कोतवाल मक्खनपुर का कहना है कि महिला ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें