फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन तो डाली, सड़क निर्माण को भूल गए

Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। शहर में टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से दो-तीन साल से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पाइप लाइन डलवाने के बाद आजतक नगर पालिका द्वारा सड़क निर्माण की सुध नहीं ली गई। ऊबड़-खाबड़ मार्ग से गुजरना राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

शहर में कई मोहल्लों की सालों से दुर्दशा हो रही है। जलनिगम द्वारा सीवर लाइन डालने, नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए जगह-जगह सड़कें खोद कर डाल दी जाती हैं सालों तक उनके निर्माण की सुध नहीं ली जाती है। ऐसे में लोगों के साथ-साथ राहगीरों को गंदगी, जलभराव व जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। बरसात के समय इन क्षेत्रों में लोगों को नारकीय हालात से जूझना पड़ता है। नगर पालिका द्वारा टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में पिछले दो-तीन साल पूर्व पाइप लाइन डालने के लिए मुख्य सड़क को खोदा गया था, तभी से मुख्य मार्ग खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे टेलीफोन एक्सचेंज में आने वाले अफसरों, उपभोक्ताओं, कारखाने में आने वाले सैकड़ों के साथ क्षेत्रीय जनता को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

ये कहते हैं क्षेत्रीय बाशिंदे
गौरव ने बताया कि नगर पालिका द्वारा दो- ढाई साल पहले पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई, तभी से सड़क खुदी पड़ी है। कर्मचारियाें की लापरवाही से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन


इरफान ने बताया कि सड़क खुदी होने के कारण बरसात में स्थिति बहुत खराब हो जाती है। बारिश का पानी घर में घुस जाता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई।

अनुज गुप्ता कहते हैं कि नगर पालिका द्वारा तीन साल में भी सड़क बनाने की पहल नहीं की गई। शासन से करोड़ों रुपये मिलने के बाद जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मोहम्मद जावेद कहते हैं कि बारिश में सड़क पर घुटनों तक जलभराव हो जाता है। राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। नगर पालिका को बारिश से पूर्व सड़क का निर्माण कराना चाहिए।

बरसात के मद्देनजर शहर में कई स्थानों पर पेंचवर्क कार्य कराया जा रहा है। जहां-जहां सड़कें खुदी हुई हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। टेलीफोन एक्सचेंज गली भी जल्द ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन

रमाशंकर राम, नगर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें