फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को तलाश के लिए धरने पर बैठा परिवार

Wed, 25 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। तीन वर्ष से बेटी को बरामद करने की मांग कर रहा पिता मंगलवार को गांधी पार्क में परिवार सहित धरने पर बैठ गया। विभिन्न संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने पीड़ित पिता को दो सप्ताह में बेटी बरामद करने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन

जिला औरैया के खानपुर का रहने वाला मोतीलाल वर्ष 2011 में मेहताब नगर निवासी पवन के मकान में किराए पर रहता था। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी राखी (13) का 21 जून 2011 को दुकान से घर जाते समय अपहरण किया था। इसका मुकदमा आजाद नगर निवासी विपिन, कमलादेवी और रौकी के खिलाफ दर्ज कराया गया था। पुलिस ने कमला देवी और उसके पुत्र विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन पुलिस तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर सकी और न ही बेटी को बरामद कर पाई। आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने के साथ गवाहों की पिटाई भी करते रहे। इसको लेकर वह मकान खाली करके आनंद नगर खेड़ा में परिवार के साथ पहुंच गया। पीड़ित परिवार मंगलवार को गांधी पार्क में अपनी पत्नी, बेटे नीरज और बेटी बेबी के साथ धरने पर बैठ गया। सीओ सदर अजितेंद्र विजय ने दो सप्ताह का समय मांगते हुए शाम को धरना समाप्त करा दिया। पीड़ित पिता का कहना था कि उसको न्याय नहीं मिला तो दो सप्ताह बाद फिर से आंदोलन करेगा।

सीओ सदर अजितेंद्र विजय ने कहा इस मामले में दो आरोपी जेल में है, जबकि फरार आरोपी रौकी के घर की कुर्की कर ली गई है। उसको भगौड़ा साबित करने के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब कब किया आंदोलन
वर्ष 2013 के माह अगस्त में दिया था धरना
वर्ष 2014 की चार जून को दिया था धरना
वर्ष 2014 की 24 को फिर से दिया धरना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें