फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने आम विक्रेता को रौंदा, जाम लगाया

Sat, 24 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। बंबा बाईपास स्थित गांव दौलतपुर के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने आम विक्रेता को रौंद दिया। घटना से आक्रोशित हुए लोगों ने बंबा बाईपास जाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक बाईपास जाम रहने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गांव खगरई निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र मुंशीलाल कच्चे आम बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह करीब आठ बजे वह लालपुर सब्जी मंडी से कच्चे आम की बोरी साइकिल पर रखकर घर जा रहा था। गांव दौलतपुर के समीप पहुंचा तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल को चपेट में ले लिया। मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने शोरगुल करते हुए ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। इस पर ट्रक चालक मार्ग किनारे ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर कोतवाल उत्तर, नारखी और रामगढ़ की पुलिस पहुंच गई। आक्रोशित लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें