फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोपड़ियों में लगी आग, एक बालक झुलसा

Fri, 11 Apr 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। करबला में लीकेज गैस सिलेंडर में आग लगने से हजारों के सामान के साथ एक बालक झुलस गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गांव गुदाऊ स्थित बालकराम की ठार पर दो झोपड़ियों में आग लगने से करीब एक लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला करबला निवासी मीनादेवी सुबह करीब दस बजे रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। मीना शोरगुल करते हुए रसोई से बाहर आ गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फायर विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से करीब दस हजार का सामान जलने के साथ मीना का पुत्र भी झुलस गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर गांव गुदाऊ स्थित बालकराम की ठार निवासी कमलेश और शैलेंद्र की झोपड़ी में सुबह चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। वहीं ठार कटैनर निवासी रमेश चंद्र की झोपड़ी में देर रात आग लगने से करीब पांच बकरियों के साथ एक भैंस की जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
उधर जसराना के कसबा पाढ़म के बिजलीघर के पास तेज सिंह की झोंपड़ी है। बुधवार दोपहर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

तारों की स्पार्किंग से जली फसल
खैरगढ़ (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर आग लगने की घटना से हजारों रुपया का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
ग्राम रेहना निवासी गोपालके गेहूं के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। रात में स्पार्किंग होने के कारण पके गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इनके ही निकट खड़ी अतर सिंह की पांच बीघा गेहूं जल गए। कसबा हाथवंत निवासी इंदल सिंह के मकान में आग लगने से हजारों का घरेलू सामान जल गया।
तीन स्थानों पर लगी आग
टूंडला (ब्यूरो)। अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में हजारों का सामान और ट्रांसफार्मर जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
गांव भौड़ेला निवासी संतोष कुमार ने करीब चार बीघा खेत पट्टे पर लिया था। खेत में उसने गेहूं की फसल की थी। फसल काटकर उसने खेत में ही रख दी थी। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से उठी चिंगारी से खेत में रखे लॉक में आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड भी पहुंच गइ लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
दूसरी घटना गांव गढ़ी भक्ति में हुई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे हाईटेंशन लाइन के तार टकरा गए। इसके चलते एक नीम के पेड़ में आग लग गई। इससेे ट्रांसफार्मर भी जल गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। तीसरी घटना नगलाबीच में घटी जहां झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें