फीरोजाबाद। पांच दिवसीय दीपों के त्योहार दीपावली का आगाज धनतेरस से हो गया। महंगाई को भूल लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी की। इस बार इलेक्ट्रानिक आइटम अधिक खरीदे गए।
बाजार में उमड़ी भीड़ पर महंगाई का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। लक्ष्मी गणेश, सोने- चांदी के सिक्के और डालर लेने के लिए भीड़ लगी रही। लगातार बढ़ती गैस की कीमतों को लेकर महिलाओं ने इलेक्ट्रानिक्स आइटमों ज्यादा खरीदे। माइक्रोवेव, इंडक्शन कुकर आइटम, मिक्सी ये आइटम ज्यादा बिके। जिसकी कीमत 18 सौ से 35 सौ रुपये तक थी। नौकरी पेशा वाले लोगों को सोने और चांदी का डालर अधिक पसंद आया। गिफ्ट विक्रेताओं की मानें तो इस बार बाजार पिछली साल की अपेक्षा 40 फीसदी शांत रहा, जबकि मिल्टन आइटमों के विक्रेताओं के अनुसार पिछली साल की अपेक्षा डेढ़ गुना ज्यादा रहा।
ग्राहकों को लुभाई स्टील
इस बार भी धनतेरस पर स्टील के बर्तन खूब बिके। इस बार बर्तन का कारोबार एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। पानी की टंकी और बाल्टी कारोबार ही 50 लाख रुपये का रहा। जबकि चाइनीज स्टील का कारोबार 20 तो पीतल और तांबे का 40 फीसदी तक रहा।
ज्वैलरी बाजार में रही बूम
ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव देख लोगों को डालर ने अपने तरफ आकर्षित करने का काम किया। सोने चांदी का कारोबार अच्छा रहा। सीता ज्वैलर्स के स्वामी सुनील अग्रवाल ने बताया बाजार खूब चमका। सोने के आभूषणों के साथ-साथ चांदी के सिक्के बिके हैं। चांदी के गणेश- लक्ष्मी की बिक्री एक नए क्रेज के रूप में सामने आई है। सोने का भाव 31200 प्रति दस ग्राम और चांदी 490 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
इन आइटमों की हुई खरीदारी
स्टील में बाल्टी और टंकी
पीतल में थाली और प्लेट
तांबे में ग्लास, लोटा और प्लेट
चायनीज स्टील में बाल्टी और टिफिन