फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी से जैन समाज में उबाल

Wed, 30 Oct 2013 05:38 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जैन मंदिर से प्रतिमाएं चोरी होने की घटना के बाद वहां हर कोई चकित था। समाज के लोगों ने एक घंटा सुबह एक घंटा शाम को ण्मोकार मंत्र का जाप करने का निर्णय लिया है। प्रशासन से मूर्तियां बरामद करने की मांग की। उसायनी के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन से भी मिला। नरेंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि चोरी गई प्रतिमाओं में वासपूज्य और बाहुबली की नौ इंच की दो खड़ासन प्रतिमाएं (अष्टधातु) हैं। भगवान आदिनाथ और नेमिनाथ की 11 इंच की पद्मासन प्रतिमाएं (पीतल) सुपाश्रर्वनाथ और सिद्ध भगवान की छह- छह इंच की प्रतिमाएं (पीतल) हैं।
विज्ञापन

समाज के लोग उसायनी पहुंचे। इनमें विजय जैन देवता, ललितेश जैन, अरुण पीलीकोठी, वीरेंद्र जैन रैमजा, चक्रेश जैन आदि शामिल थे। मौके पर पहुंचे एएसपी ने समाज के लोगों को घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।
जैन मेला अध्यक्ष महेंद्र जैन, महामंत्री अनिल जैन, मुकेश जैन दुर्गेश, सत्येंद्र जैन सौली ने प्रतिमाओं को बरामद करने की मांग की है। चंद्रवाड़ मंदिर कमेटी के नितेश अग्रवाल और योगेंद्र प्रकाश जैन ने घटना पर रोष जताया। भाजपा विधायक मनीष असीजा ने डीजीपी को घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन


घटना से पहले की गई रेकी
फीरोजाबाद। घटना से पहले चोरों ने रेकी की है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भक्तों ने बताया कि मुख्य वेदी पर लगाए जाने वाले ताले की चाबी वेदी के ऊपर बने तिरपाल पर डाल दी जाती है। चोरों को यह बात पता थी। चोरों ने चाबी से ताला खोला है फिर चाबी उसी स्थान पर डाल दी। मंदिर में प्रवेश करने और बाहर निकलने का रास्ता भी पहले से देख लिया गया था। मंदिर में लगी लोहे की छड़ों के सहारे नीचे उतरे।
मौके पर पुलिस को ऐसा प्रतीत हुआ कि मूर्तियां वजनी थीं इसलिए उन्हें किसी चीज से बांधकर लोहे की छड़ से खींचा है। घटना स्थल देख कर ऐसा लगता है कि चोर योजना के साथ आए थे। सुबह करीब छह बजे सतीश जैन सबसे पहले मंदिर खोलने पहुंचे थे।


आराध्य चोरी, फूटा गुस्सा

घटना से द्रवित हुई बुजुर्ग महिला शकुंतला जैन ने गुस्से में कहा कि चोर मिल जाएं तो जिंदा मत छोड़ना।

80 वर्षीय प्रेमचंद्र ने कहा कि वह इस मंदिर की प्राचीनता के बारे में अपने बाप-दादा से सुनते आ रहे हैं। मंदिर से गहरी आस्था जुड़ी होने के कारण वह गांव छोड़ कर शहर नहीं गए।
विज्ञापन


कैलाश चंद्र जैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन को शीघ्र घटना का खुलासा करना चाहिए। हम तो बस यह चाहते हैं हमारे आराध्य मिल जाएं।

गांव के प्रधान कमल कुमार जैन ने कहा कि मंदिर से जन-जन की आस्था जुड़ी है। घटना आस्था पर चोट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें