फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को गोली मार चेन लूटी

Wed, 30 Oct 2013 05:38 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सुहाग नगर में मंगलवार को बिजली विभाग में कार्यरत महिला कैशियर राधा से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। बदमाशों ने बैग भी लूटने का प्रयास किया तो राधा साहस दिखाते हुए उनसे भिड़ गई और एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश ने उसे गोली मार कर खुद को छुड़ाया। लोगों को अपनी ओर आता देख दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए फायर हो गए। महिला को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब साढे नौ बजे थाना दक्षिण के अंर्तगत सुहाग नगर कालोनी में टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुई। घटना में बदमाशों के साथ भिड़ने वाली साहसी महिला राधा पत्नी हरवीर सिंह हैं। वह सुहानगर सेक्टर दो में किराए पर रहती है। घटना के वक्त राधा पैदल बिजली दफ्तर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन को झपट्टा मार कर तोड़ लिया। लुटेरों ने उससे बैग भी छीनने का प्रयास किया, राधा ने साहस दिखाया और एक बदमाश के हाथ में तमंचा होने के बावजूद उसे दबोच लिया। इसके बाद राधा शोर मचाने लगी तो पकडे़ गए लुटेरे ने राधा को गोली मार दी। गोली लगते ही राधा घायल होकर गिर पड़ी और बदमाश मौके से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल हालत में राधा को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। राधा वितरण खंड (ग्रामीण) में कैशियर का कार्य कर रही हैं। पति के निधन के बाद उसकी मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लगी है। थाना दक्षिण प्रभारी का कहना है कि मौके पर पुलिस पहुंची तब तक लोग महिला को आगरा ले गए थे। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
साफ्ट टारगेट बनी महिलाएं
फीरोजाबाद। सुहाग नगरी में एक माह से राह चलती महिलाओं और युवतियों के साथ लूट, की घटनाएं हो रही हैं। सदर बाजार, पॉश कालोनी, संकरी गलियां और मोहल्लों में भी दिन दहाडे़ लूट की घटनाएं हो रही हैं। कोबरा मोबाइल, शक्ति मोबाइल और चेतक जैसी योजनाएं पुलिस अधिकारियों ने बना जरूर ली हैं लेकिन महिलाओं के साथ लूट करने वाला बाइकर्स गैंग इनके शिकंजे में नहीं आ पा रहा है। एक जैसी दिखाई देने वाली इन घटनाओं के पीछे किसी एक गैंग का हाथ होना पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों की घटनाएं
-15 अक्तूबर को मीरा शर्मा पत्नी महेंद्र शर्मा ट्रामा सेंटर के समीप पर्स छीना। ढाई हजार की नकदी रखी थी।
-16 अक्तूबर को महावीर नगर निवासी रीता पत्नी राहुल अपनी भाभी के साथ बाजार से घर लौट रही थी। पेट्रोल पंप के पास पर्स छीन लिया गया।
-20 अक्तूबर नैपई निवासी मनोज एवं उसकी पत्नी अनीता से कायथा पुलिया के समीप बदमाशों ने लूटपाट की।
-21 अक्तूबर को थाना उत्तर के जैन नगर खेड़ा निवासी संगीता अग्रवाल पत्नी मनीष अग्रवाल का बैग हाईवे पर छीना।
-23 को थाना रसूलपुर क्षेत्र निवासी सुरभि अग्रवाल का पर्स, मोबाइल छीना।
- 25 अक्तूबर नई बस्ती मोड़ पर युवती से मोबाइल छीना, बाजार में महिला से पर्स लूटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें