फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी की गला दबाकर हत्या

Tue, 29 Oct 2013 05:38 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। ग्राम खेड़ा में जीजा के घर आए साले की शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को ईंटों से कुचलने का आरोप है। मृतक के पिता ने दामाद के भाइयों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जनपद एटा के यादव कालोनी निवासी अजय उर्फ पप्पू (30) पुत्र रामदयाल पशु व्यापारी है। रविवार को वह भैंस की बिक्री करने के लिए अपने पिता के साथ राजगढ़ पैठ में आया था। पैठ करने के बाद वह जीजा केशव के साथ मोहम्मद जिम्मेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने चला गया। रामदयाल का कहना है कि अजय का शराब पीने के बाद कोई विवाद हो गया था। विवाद के दौरान ही उसकी हत्या कर दी गई। शव को गांव के बाहर डाल दिया। उसे ईंटों से कुचला गया। सूचना पर थानाध्यक्ष एका गांव खेड़ा पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामदयाल ने ग्राम खेड़ा निवासी सत्यवीर, धर्मवीर और नेत्रपाल उर्फ नीटू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष एका का कहना है कि मृतक के पिता ने जीजा केशवदेव के सगे भाइयों पर ही शक जाहिर किया है। शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा केशवदेव गांव में नहीं मिला। वह बुलाने पर भी नहीं आया। इसके कारण उसकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें