फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना बचाने को मुख्यालय लगाई दौड़

Tue, 29 Oct 2013 05:38 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। थाना पचोखरा क्षेत्र के राजनगर में दबंगों द्वारा भूमि को जबरन खाली कराए जाने के विरोध में सोमवार को गांव की महिलाएं मुख्यालय पहुंची। एसपी एवं डीएम को पत्र सौंप आशियाने बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम राजनगर के ग्रामीणों ने करीब 1970 के करीब गांव सभा की भूमि के पट्टा कराए थे। उक्त भूमि पर कूड़ा डालने का काम करते थे वहीं काफी संख्या में लोग आवास बनाकर रहने लगे हैं। पिछले दिनों उक्त भूमि का सुरेश आदि ने बैनामा करा लिया। इसके कारण वह लोग जबरन मकानों को गिराकर कब्जा करना चाहते हैं। उक्त भूमि पर आवास बनाकर रहने वाले इसका विरोध कर रहे हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने पिछले दिनों डीएम को पत्र सौंपकर समस्या बताई थी।
इधर सोमवार को महिलाएं एकत्रित होकर अपने आशियाने को बचाने की गुहार लगाने को डीएम- एसपी के दरबार पहुंच गई। इसमें रामसनेही, मान सिंह, वीरेश्वर सिंह, मुकेश कुमार, पूरन सिंह, जगवीर सिंह, सुघर सिंह आदि हैं।
विज्ञापन

एसडीएम टूंडला अतुल कुमार ने कहा कि राजनगर का मामला संज्ञान में है। गरीबों के आशियानों पर कोई कब्जा नहीं करेगा। इस मामले की जांच नायब तहसीलदार संतोष कुमार ओझा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें