फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांवों में न सड़क बनीं न गलियां

Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना की प्रगति जिले में काफी खराब मिली। लोहिया गांवों की गलियों में न तो सीसी हुई और न ही संपर्क मार्ग बन सके। लैपटॉप का वितरण तक अधूरा छूट गया। सीडीओ ने खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी सोमवार को डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना की समीक्षा विकास भवन सभागार में कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2012-13 के लोहिया गांवों के संपर्क मार्ग मात्र 25 प्रतिशत ही बनाए जा सके। बिजली विभाग अभी तक सभी गांवों को संतृप्त नहीं कर सका। दो गांव अभी तक अधूरे हैं। डीपीआरओ इंद्रपाल सिंह यादव बीस में से मात्र तीन गांवों में ही सीसीयुक्त गलियों का निर्माण करा सके हैं। शौचालयों की प्रगति काफी धीमी होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिन गांवों की गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है उनका सत्यापन कराया जाएगा। जबकि 2013-14 के किसी गांव में अभी तक काम ही शुरू नहीं हो सका। डीआईओएस लैपटॉप ही नहीं बंाट सके।
सीडीओ ने इनका शीघ्र ही वितरण कराने के निर्देश दिए। सीएमओ का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी नहीं हो सकी। मंडलीय टास्कफोर्स की शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक सर्वेशचंद्र यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


जनगणना की खामियों को करें दूर
सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना में मिली खामियों को 31 अगस्त तक दूर करने के निर्देश सीडीओने सभी ईओ को दिए। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक फाइलों को उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अपलोड कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभी तक नगरीय क्षेत्र की करीब 800 फाइलें लंबित हैं। इसमें सबसे अधिक 450 फाइलें फीरोजाबाद नगर पालिका परिषद की हैं। उन्होंने कहा कि इसका 16 अगस्त को प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें