फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला नगला भाऊ में बुधवार को प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पहले प्रेमिका ने जहर खा कर मौत को चूमा। प्रेमिका की मौत का सदमा युवक सहन नहीं कर पाया उसने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन करके जान दे दी। दोनों के परिवारीजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगला भाऊ निवासी युवती शहर के एक महिला डिग्री कालेज में बीए की छात्रा है। उसके प्रेम प्रसंग मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से थे। युवक एक अन्य डिग्री कालेज का छात्र बताया गया है। दोनों अलग-अलग बिरादरी के बताए गए हैं। इसी कारण दोनों के प्यार की राह में परिवारीजन बाधक थे। बुधवार की सुबह युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की खबर सुन युवक ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जिंदगी से अलविदा कह दिया। एक ही मोहल्ले का मामला होने के कारण चर्चा का विषय बन गया। परिवारीजनों ने न पुलिस को सूचना दी और न ही शवों के पोस्टमार्टम कराए। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि पुलिस को इस तरह के किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें