फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कराए अपनी ताकत का अहसास

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सपा के पिछड़ा वर्ग मंडलीय सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस, बसपा, भाजपा पर कटाक्ष किए। पिछड़े वर्ग के लोगों से अपनी ताकत का अहसास कराने का आह्वान किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को बनाने के लिए तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया।
विज्ञापन

दबरई स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित मंडलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा पिछड़े समाज का यदि कोई सच्चा हितैषी है तो वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव। भाजपा ने पिछड़ों को सिर्फ गुमराह करने के साथ राममंदिर एवं धारा 356 खत्म करने के नाम पर जनता के साथ धोखा किया। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार एवं महंगाई लाने का काम किया। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। पिछड़ा वर्ग के लोग अपनी ताकत का अहसास अक्षय यादव को जिताकर दिखाएं।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य किसी भी राजनीतिक दल पर कटाक्ष करना नहीं बल्कि पिछड़ों को एकजुट करना है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा उठो जागो और जुट जाओ। भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा आज हम सभी को अक्षय यादव को जिताने का संकल्प लेना होगा। हाथ उठवाकर समर्थन भी मांगा। राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा सपा सुप्रीमो पिछड़ों के सबसे बड़े नेता हैं। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के चेयरमैन राज्यमंत्री शिवकुमार राठौर ने कहा राठौर समाज सपा के साथ है। राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि 2014 में फीरोजाबाद और मैनपुरी नया इतिहास रचेंगे। राज्यमंत्री राजपाल कश्यप ने कहा कि 27 पिछड़ी जातियों को आरक्षण का लाभ देने की घोषणा सपा सुप्रीमो ने कराई थी लेकिन बसपा ने इस फैसले को पलटा है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री लीलावती कुशवाह ने कहा महिलाएं भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इटावा विधायक रघुराज शाक्य, पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति, विधायक हरिओम यादव, विधायक रामवीर सिंह यादव, विधायक ओम प्रकाश वर्मा, विधायक सोबरन सिंह, सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और सपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने संबोधित किया। अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम एवं संचालन महासचिव रमेश प्रजापति ने किया। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, पालिकाध्यक्ष राकेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, रामसेवक यादव और फरीद हुसैन अंसारी आदि मौजूद थे। नौशाद आलम अंसारी, शाहिद अंसारी ने शर्बत की प्याऊ लगवाई थी।


झंडों को लेकर आपाधापी
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के मुख्य संयोजक ग्याप्रसाद प्रजापति काफी संख्या में पार्टी झंडों के साथ ही कीरिंग लेकर आए। इनका वितरण जैसे ही मंच से सपा के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय यादव ने शुरू किया तभी कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। आखिर दयाराम प्रजापति को मंच से वितरण बंद करके जाना पड़ा।

टोलियों के रूप में पहुंचे कार्यकर्ता
सपा कार्यकर्ता टोलियों के रूप में झंडे बैनर लेकर पहुंचे। सपा महिला सभा की सुमन देवी सविता, युवा सपाई अंकित जैन, नीतेश अग्रवाल जैन, यतेंद्र यादव, रामवीर सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार राठौर, आदर्श यादव, नितिन वर्मा, दिलीप ठाकुर, रघुराज सविता, गयाप्रसाद सोमेश आदि के अलावा शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना से भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें