फीरोजाबाद। शोहदों की हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए शक्ति मोबाइल की टीमें नवरात्र से पूर्व शहर की सड़कों पर होंगी। टीम के सभी जवान पिस्टलों से लैस होंगे। युवतियाें तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अगर आवश्यकता पड़ी तो फायरिंग करने से भी पीछा नहीं हटा जाएगा। कार्रवाई शुरू करने से पूर्व नगर के उन स्थानों को चिन्हित कराने का कार्य अंतिम चरण में पहुुंच गया है, जहां पर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जाता है।
एसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि शक्ति मोबाइल को नवरात्र से पूर्व जिले की महिलाओं तथा युवतियों की सुरक्षा के लिए लगा दिया जाएगा। शक्ति मोबाइल में सभी जवानों पर पिस्टल रहेगी। महिला सिपाहियों को पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग पुलिस लाइन के मैदान में दी जाएगी। शक्ति मोबाइल के पुलिसकर्मियों को मामला दर्ज कराने का अधिकार होगा। क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में वह स्थान चिन्हित कराए जा रहे ह जहां पर छेड़छाड़ की अधिकांश घटनाएं होती हैं। एक टीम में चार जवानों के साथ एक महिला उपनिरीक्षक की तैनाती होगी।