फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रोजगार सेवकों ने मानदेय की मांग

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। रोजगार सेवकों ने मंगलवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वह बकाया मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे थे। उन्हें 3300 रुपया मानदेय करने, चौदह दिन का अवकाश देने और बीमा की घोषणा के बाद कोई लाभ नहीं मिला। डेढ़ वर्ष से रुका मानदेय यदि 25 तक नहीं दिया तो 26 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि जिले में रोजगार सेवकों से काम कराया जाता है लेकिन उन्हें मानदेय देने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण अधिकांश रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। साधना यादव ने कहा कि प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप ने प्रत्येक रोजगार सेवक को 3300 रुपया मानदेय, 14 दिन का अवकाश देने के साथ ही बीमा की घोषणा की थी, लेकिन एक भी लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि यह आदेश प्रदेश के ग्राम्य विकास आयुक्त अनिल कुमार गर्ग ने सभी जिलों को भिजवा दिया है। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि उनका हक नहीं दिया तो 26 नवंबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान शिव सिंह भास्कर, देवेश कुमार, अवधेश कुमार, जयशंकर, मनोज कुमार, पंकज, विपनेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें