फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी से राजनीतिक सफर शुरू करेंगे अक्षय

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव फीरोजाबाद संसदीय क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार से अक्षय यादव यहां तीसरे उम्मीदवार होंगे। इससे पूर्व सपा प्रमुख के पुत्र अखिलेश यादव और पुत्रवधू डिंपल यादव यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

अक्षय की उम्मीदवारी के चलते सुहागनगरी से टिकट का कोई दूसरा दावेदार नहीं था। सपा की पहली सूची में ही अक्षय का नाम घोषित होने के बाद जहां थोड़े बहुत संशय की गुंजाइश थी वह भी खत्म हो गई। संसदीय क्षेत्र में यादवों के ठोस वोट बैंक देखते हुए ही अक्षय को यहां से चुनाव लड़ाया जा रहा है। इस चुनाव के जरिये सपा महासचिव रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय राजनीति की सीढ़ी पर पहला कदम रखने जा रहे हैं। राजनीति में अक्षय का नाम नया है। सपा मुखिया के परिवार से यहां तीसरा चेहरा चुनावी मैदान में है। अखिलेश यादव कन्नौज के साथ यहां से भी चुनाव लड़ चुके हैं। अखिलेश ने यहां से इस्तीफा दे दिया था। बाद में हुए उप चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव को चुनाव लड़ाया। डिंपल सिने अभिनेता राजबब्बर से चुनाव हार गई थीं। अक्षय के साथ अब सपा मुखिया के परिवार की प्रतिष्ठा यहां से जुड़ गई है। प्रोफेसर रामगोपाल भी अपने बेट की राजनीतिक शुरुवात के लिए मजबूत किला तलाश रहे थे। समीकरणों के हिसाब से उन्हें सुहागनगरी अधिक सुरक्षित प्रतीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें