फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने जसराना, सदर ब्लाक में दी दस्तक

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद/जसराना। जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के कार्यकाल के दौरान ग्रामसभा की भूमि को खाली कराने के लिए चलाए गए अभियान को परखने शुक्रवार को टीम आई। खाली भूमि पर बनाए गए चारागाह, खलिहान के साथ ही वृक्षारोपण आदि कार्य का स्थलीय सत्यापन केंद्रीय टीम ने किया।
विज्ञापन

दस मई 2011 से 29 नवंबर 2011 तक चलाए तीस अभियान के दौरान 7698.78 बीघा भूमि को खाली कराया था। इसमें एका ब्लाक में सबसे अधिक 174.78 हेक्टेयर, अरांव में 112.08 हेक्टेयर जसराना में 107.75 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया था। बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण हुआ था। टीम में शामिल अफसरों ने पहले फीरोजाबाद ब्लाक के ग्राम जलालपुर एवं खरसुली का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान से बातचीत करने के साथ ही भूमि को कब्जा मुक्त कराने में सक्रिय रहे पुलिस फोर्स से भी टीम ने बातचीत की। जॉबकार्ड धारकों से भुगतान आदि के संबंध में तो ग्रामीणों से पौधारोपण की जानकारी की। डीएम सुरेंद्र सिंह केंद्रीय टीम एसडीएम बीआर मिश्रा, तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी, बीडीओ त्रिभुवन सिंह के साथ ग्राम अकबरपुर कुतुकपुर में गए। ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह व मनरेगा श्रमिकों से पूछताछ की। चार हैक्टेयर भूमि पर बने चारागाह का निरीक्षण किया। गांव में किस तरह का विकास कराया गया है। टीम शनिवार रात को रवाना हो जाएगी। इस दौरान पीडी सर्वेशचंद्र यादव के साथ एपीओ अमन दिग्विजय सिंह, गौरव गौतम, रामविलास दोहरे, सचिन, प्रवीन यादव आदि साथ थे।

टीम गांव में, अभिलेख खंगालता रहा स्टाफ
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। मनरेगा कार्यों की गति परखने आई केंद्रीय टीम उन गांवों में कार्यों को देख रही थी वहीं विकास भवन स्थित मनरेगा सेल से जुड़े अधिकारी पुराने अभियानों के अभिलेख खंगालते दिखाई दिए। कब कौन सा अभियान चले। क्या आदेश जारी किए गए। इसका तिथि वार आंकड़ा निकाला जा रहा था। ताकि टीम के वापस आने से पूर्व ही पूरा ब्योरा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें