फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गेमार वाहन चालकों ने वसूला दो गुना किराया

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। भैया दूज पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के दावे खोखले साबित हुए। गुरुवार को वाहनों की कमी के चलते डग्गेमार वाहन चालकों ने भरपूर लाभ उठाया। सवारियों की भारी भीड़ व बसों की कमी के चलते डग्गेमार वाहन चालकों ने सवारियों से दो से तीन गुना किराया वसूला।
विज्ञापन

गुुरुवार को भैया दूज पर बहनों को अपने भाई के यहां जाने की जल्दी थी। सवारियों की भारी तादाद को देखकर वाहन चालकों ने सवारियों से मनचाहा किराया वसूल किया। डग्गेमार वाहन चालकों ने भी समय के तकाजे को देखते हुए सवारियों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया, यही नहीं सवारियों को वाहनों के चारों ओर लटका भी लिया। लोगों ने वाहनों की कमी के चलते वाहनों की छतों पर बैठकर यात्रा की। जीप व मिनी बसों के अलावा ट्रकों व मैटाडोर ने भी सवारियों को ढोया। जहां डग्गेमार वाहनों का आगरा का किराया 10 से 15 रुपये और फीरोजाबाद का किराया 10 रुपये हुआ करता था। वहीं गुरुवार कोआगरा रामबाग के 30 से 40 अवागढ़ तक के लिए प्राइवेट जीपों ने 50 से 60 रुपये तथा फीरोजाबाद के लिये 15 से 20 रुपये वसूले।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें