फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर रहेगा पानी का संकट

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दीपावली पर नगर में पानी का संकट रहेगा। मोटरों के अभाव में खराब नलकूपों की संख्या र्ढाई दर्जन से अधिक हो गई। वहीं भुगतान न होने के चलते मोटरों को तैयार करने वाले दुकानदार मोटरें देने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन

पालिका की माली हालत खराब होने के कारण शहर के वाशिंदों की हालत भी खराब होती जा रही है। सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं है, वहीं पेयजल आपूर्ति भी गड़बड़ा गई है। खाली बर्तनों को हाथ में थामे लोग सुबह भटकने को मजबूर हैं। कटरा सुनारान एवं पठानान के वाशिंदे पानी की तलाश में सुबह ही गढ़ैया रोड तक दौड़ लगाते हैं। पालिकाध्यक्ष से कई बार शिकायत की गई, लेकिन इस क्षेत्र की लाइन को नहीं जोड़ा गया। गढ़ैया क्षेत्र के साथ ही नई आबादी वाले कई इलाके पानी के संकट से जूझ रहे हैं। यहां सुधार के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है। कोई सबमर्सिबल पंप संचालकों से तो कोई दूर दराज से पानी भरने को मजबूर है।
जलकल विभाग के जेई संजय सिंघल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि तीस से अधिक नलकूप खराब हैं। इसके कारण पानी का संकट है। मोटरें नहीं मिल रही हैं इसके कारण ज्यादा दिक्कत हो रही है। एक दर्जन नलकूप तो पूरी तरह से फेल हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों को मानदेय न मिलने के कारण भी दिक्कत है। फिर भी सुधार का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मोटर बनाने वालों का भुगतान कराया जा रहा है। मोटरें मिलने लगेंगी। खराब नलकूपों को प्राथमिकता से ठीक कराया जाएगा। प्रयास होगा कि दीपावली पर पानी का संकट न रहे। जहां नलकूप ठीक नहीं होंगे वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन

- अनिल कुमार
ईओ फीरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें