फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां मिलने पर भड़के मंडल रेल प्रबंधक

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। स्टेशन पर फैली अव्यवस्थाओं को देखकर उत्तर-मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के रेल प्रबंधक का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्टेशन परिसर और लाइनों पर गंदगी देख फटकार लगाई। गार्ड-ड्राइवरों की लॉबी व रनिंग रू म की दशा पर नाराजगी जताई। रेलवे की मेंस यूनियन ने रेलकर्मियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के रेल प्रबंधक हीरेंद्र राव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की मध्यरात्रि संगम एक्सप्रेस में लगे विशेष सैलून से टूंडला पहुंचे। सुबह सबसे पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वह साफ-सफाई न होने पर खासे नाराज दिखे। यहां से डीआरएम का काफिला गार्ड-ड्राइवर लॉबी पहुंचा, यहां उखड़ा हुआ प्लास्टर व सीलन देख उन्होंने निर्माण विभाग से जवाब तलब किया। रनिंग रूम में पानी की अव्यवस्था को सुधारने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने बुकिंग विंडो, रिजर्वेशन काउंटर आदि को देखा। यहां से हिरनगांव, फीरोजाबाद इटावा तक का निरीक्षण किया तथा मध्यरात्रि संगम एक्सप्रेस से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण में उनके साथ टूंडला के एईएन ओपी शर्मा, एमएस डॉ. राजीव श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक एमएस मीना, कंपनी कमांडर राजीव वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें