फीरोजाबाद। सब्जियों एवं खाद्य सामग्री में की जा रही मिलावट को रोकने के लिए खाद्य एवं फूड विभाग के अभिहित अधिकारी अनंत स्वरूप के निर्देशन में कई स्थानों पर छापेमारी की। आलू, करेला एवं मावा का नमूना लेने के साथ ही बिना लाइसेंस चल रहे कोल्ड्रिंक एजेंसी का चालान कर दिया।
खाद्य एवं फूड विभाग के अभिहित अधिकारी अनंत स्वरूप के निर्देशन में कोटला रोड स्थित मंडी समिति में करेला के सैंपल लेने के साथ ही आलू का कलर बदलकर बिक्री किए जाने के कारण आलू का नमूना लिया। इसके बाद टीम का रुख चंद्रवार गेट पर सजने वाली खोया (मावा) मंडी की ओर हो गया। टीम ने मंडी से एक सैंपल लिया है। कोटला रोड स्थित शीतल पेय पदार्थ की एजेंसी राजौरिया ट्रेडर्स का लाइसेंस न मिलने के कारण चालान किया गया। इस दौरान सर्वेश कुमार मिश्रा एवं राजीव कुमार भी साथ थे। दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य सामग्री में की जाने वाली मिलावट को रोकने के लिए प्रभावी ढंग से अभियान चलाया जाएगा। मिलावट खोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।