फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को पैसे नहीं दिए तो मार दी गोली

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। शराब के रुपये को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद एक युवक द्वारा की गई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए देर रात जिला अस्पताल लेकर आई। हालत गंभीर होेने पर उसे आगरा रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना एका क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी हेमराज का साला सुरेंद्र पुत्र मुन्नालाल निवासी हसायन जनपद हाथरस अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए गांव महाराजपुर आया था। शनिवार शाम को सुरेंद्र ने शीलेंद्र पुत्र बलवीर सिंह से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद के दौरान सुरेंद्र ने शीलेंद्र के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव करने के लिए ग्रामीण मौके की तरफ भागे तो आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दिया। फायरिंग के दौरान शीलेंद्र को गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी पर इलाका पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। यहां उसकी हालत गंभीर होेने पर उपचार के लिए आगरा भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष एका का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें